
इस पुस्तक के बारे में…
संकल्पना के स्तर पर जब इस पुस्तक के प्रारूप को लेकर विमर्श चल रहा था, तब बार-बार यह बात जेहन में आ रही थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, उनकी सरकार, शासन-प्रशासन के तरीकों को लेकर अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। ऐसे में चुनौती यह थी कि आखिर इस किताब को उनके किस पहलू पर केंद्रित किया जाए, जिसमें समग्रता के साथ नयापन भी हो। ऐसे में काफी विचार-विमर्श के बाद इस परिणाम पर पहुंचा गया कि देश के प्रेरक-कर्मठ प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, विचारों, नीतियों, उपलब्धियों, शासन-प्रशासन के तरीकों और नागरिकों से उनके जुड़ाव को लेकर समग्रता में एक ऐसी संग्रहणीय पुस्तक तैयार की जाए, जिसमें प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में उनकी सरकार का लेखा-जोखा भी सामने आ सके। बहुत छानबीन से यह भी पता चला कि संपूर्णता में इस तरह का आकलन हिंदी में संभवत: नहीं हुआ है। इसके बाद यह सोचा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और कार्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर किसी एक विशेषज्ञ से लिखवाने के बजाय उन विद्वानों से लिखने का आग्रह किया जाए, जिनकी देश-विदेश में अलग पहचान है और जो अपने-अपने क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त विद्वान हैं। इसके बाद विषय तय करके उन विद्वान लेखकों-पत्रकारों से संपर्क किया गया। यह सुखद आश्चर्य की बात है कि जिन विद्वानों से संपर्क किया गया, लगभग सभी ने पुस्तक की विषयवस्तु को देखते हुए अपने लिए सुझाए गए विषय पर लिखने का आग्रह सहर्ष स्वीकार कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बारे में न केवल मूल्यवान सुझाव दिए, बल्कि बहुत कम समय में ही अपने आलेख उपलब्ध करा दिए।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पुस्तक की संकल्पना और प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने तक लगभग हर चरण में प्रख्यात पत्रकार व लेखक तथा नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्म भूषण आदरणीय रामबहादुर राय साहब का नियमित सान्न्ध्यि, बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उम्मीद है कि यह पुस्तक आप सभी को पसंद आएगी।
विनम्र आभार के साथ,
संपादक-
डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल,
अरुण श्रीवास्तव
🕮 204 Pages
Download Resource
Please fill out the form below to download this resource.

