संकल्प
से सिद्धि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, विचारों, नीतियों और शासन-प्रशासन के बारह वर्षों पर देश के ख्यातिप्राप्त विद्वानों, कुलपतियों, संपादकों और पत्रकारों के सत्ताईस आलेखों का संग्रह।
- पृष्ठ संख्या204
- भाषाहिंदी
- बाइंडिंगहार्डबाउंड
- ISBN978-81-689579-0-9
- मूल्य₹600
इस पुस्तक के बारे में
संकल्पना के स्तर पर जब इस पुस्तक के प्रारूप को लेकर विमर्श चल रहा था, तब बार-बार यह बात जेहन में आ रही थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, उनकी सरकार, शासन-प्रशासन के तरीकों को लेकर अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। ऐसे में चुनौती यह थी कि आखिर इस किताब को उनके किस पहलू पर केंद्रित किया जाए, जिसमें समग्रता के साथ नयापन भी हो।
काफी विचार-विमर्श के बाद इस परिणाम पर पहुंचा गया कि नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, विचारों, नीतियों, उपलब्धियों, शासन-प्रशासन के तरीकों और नागरिकों से उनके जुड़ाव को लेकर समग्रता में एक ऐसी संग्रहणीय पुस्तक तैयार की जाए, जिसमें प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में उनकी सरकार का लेखा-जोखा भी सामने आ सके।
बहुत छानबीन से यह भी पता चला कि संपूर्णता में इस तरह का आकलन हिंदी में संभवतः नहीं हुआ है। इसके बाद यह सोचा गया कि विभिन्न पहलुओं पर किसी एक विशेषज्ञ से लिखवाने के बजाय उन विद्वानों से लिखने का आग्रह किया जाए, जिनकी देश-विदेश में अलग पहचान है और जो अपने-अपने क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त विद्वान हैं।
यह सुखद आश्चर्य की बात रही कि जिन विद्वानों से संपर्क किया गया, लगभग सभी ने पुस्तक की विषयवस्तु को देखते हुए अपने लिए सुझाए गए विषय पर लिखने का आग्रह सहर्ष स्वीकार कर लिया — और बहुत कम समय में ही अपने आलेख उपलब्ध करा दिए।
इस पुस्तक की संकल्पना और प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने तक लगभग हर चरण में प्रख्यात पत्रकार व लेखक तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्म भूषण श्री रामबहादुर राय का नियमित सान्निध्य, बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संपादकीय — ‘अपनी बात’
इस संस्करण की विशेषताएँ
सत्ताईस स्वतंत्र आलेख
किसी एक लेखक की दृष्टि नहीं — कुलपतियों, संपादकों, प्राध्यापकों और वरिष्ठ पत्रकारों के सत्ताईस स्वतंत्र आलेखों का संकलन।
बारह वर्षों का लेखा-जोखा
प्रधानमंत्री के रूप में बीते बारह वर्षों की नीतियों, कार्यक्रमों और शासन-प्रशासन के तरीकों का क्रमबद्ध आकलन।
हिंदी में समग्र आकलन
संपादकों के अनुसार इस विषय पर इस प्रकार का समग्र मूल्यांकन हिंदी में संभवतः पहली बार प्रस्तुत किया गया है।
संग्रहणीय हार्डबाउंड
204 पृष्ठों का सजिल्द संस्करण — व्यक्तिगत संग्रह, पुस्तकालयों और संस्थानों के लिए उपयुक्त।
पुस्तक के लेखक
संपादक मंडल
वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी। चेयरमैन, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ; प्रेसिडेंट, मेरठ कॉलिज मैनेजमेंट कमेटी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा। लगभग छह दशक से चिकित्सा पेशे से जुड़े।
लगभग 35 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक जागरण से करीब 20 वर्ष जुड़े रहे, फीचर संपादक भी रहे। सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल एवं कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक। एनएलएम वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी।
अपनी प्रति बुक करें
विवरण भरें
नाम, पता, पिन कोड और संख्या भरकर ऑर्डर दर्ज करें। आपको तुरंत एक ऑर्डर नंबर मिलेगा।
UPI से भुगतान करें
अगले पृष्ठ पर QR कोड और UPI लिंक दिखेगा। भुगतान के बाद स्क्रीनशॉट WhatsApp पर भेजें — संदेश पहले से तैयार होगा।
पुस्तक प्राप्त करें
भुगतान की पुष्टि के बाद दो सप्ताह के भीतर कूरियर/स्पीड पोस्ट से प्रेषण। ट्रैकिंग और रसीद ईमेल पर।
मूल्य में भारत के भीतर डिलीवरी शुल्क सम्मिलित है। 25 या अधिक प्रतियों के लिए संस्थागत दर उपलब्ध है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भुगतान कैसे करना है? क्या ऑनलाइन कार्ड चलेगा?
अभी भुगतान केवल UPI के माध्यम से लिया जा रहा है। ऑर्डर दर्ज करने के बाद आपको QR कोड और UPI लिंक दिखाया जाएगा। मोबाइल पर लिंक दबाते ही राशि और ऑर्डर नंबर स्वतः भर जाएंगे।
भुगतान के बाद क्या करना है?
भुगतान का स्क्रीनशॉट अपने ऑर्डर नंबर सहित WhatsApp (+91 98737 28334) पर भेज दें। संदेश पहले से तैयार मिलेगा — आपको केवल स्क्रीनशॉट जोड़ना है।
₹600 में क्या डिलीवरी शुल्क शामिल है?
जी हाँ। भारत के भीतर कहीं भी डिलीवरी का शुल्क इसी मूल्य में सम्मिलित है। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।
पुस्तक कितने दिनों में पहुँचेगी?
भुगतान की पुष्टि के बाद 5 कार्यदिवसों के भीतर प्रेषण किया जाता है। स्थान के अनुसार डिलीवरी में सामान्यतः 4 से 8 दिन लगते हैं। ट्रैकिंग नंबर ईमेल और WhatsApp पर भेजा जाता है।
क्या पुस्तकालय या संस्था के लिए अधिक प्रतियाँ मिल सकती हैं?
जी हाँ। 25 या उससे अधिक प्रतियों के लिए संस्थागत दर और अलग प्रेषण व्यवस्था उपलब्ध है। कृपया care@nlmwelfaretrust.com पर लिखें या +91 98737 28334 पर संपर्क करें।
यदि पुस्तक क्षतिग्रस्त पहुँचे तो?
प्राप्ति के 48 घंटों के भीतर पैकेट खोलते समय का चित्र सहित सूचना दें। सत्यापन के बाद प्रति निःशुल्क बदल दी जाएगी।
क्या भुगतान की रसीद मिलेगी?
जी हाँ। भुगतान सत्यापित होने पर रसीद आपके ईमेल पते पर भेज दी जाती है। इसलिए ऑर्डर फॉर्म में सही ईमेल भरें।
प्रत्येक प्रति से होने वाली आय ट्रस्ट के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों में लगाई जाती है
शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत — पंजीकृत लोक न्यास।
हार्ड कॉपी बुक करें
