एनएलएम वेलफेयर ट्रस्ट

संकल्प
से सिद्धि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, विचारों, नीतियों और शासन-प्रशासन के बारह वर्षों पर देश के ख्यातिप्राप्त विद्वानों, कुलपतियों, संपादकों और पत्रकारों के सत्ताईस आलेखों का संग्रह।

₹600 Per Copy · भारत में निःशुल्क डिलीवरी
संकल्प से सिद्धि पुस्तक का आवरण
हार्डबाउंड
  • पृष्ठ संख्या204
  • भाषाहिंदी
  • बाइंडिंगहार्डबाउंड
  • ISBN978-81-689579-0-9
  • मूल्य₹600
About the book

इस पुस्तक के बारे में

संकल्पना के स्तर पर जब इस पुस्तक के प्रारूप को लेकर विमर्श चल रहा था, तब बार-बार यह बात जेहन में आ रही थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, उनकी सरकार, शासन-प्रशासन के तरीकों को लेकर अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में बहुत कुछ लिखा जा चुका है। ऐसे में चुनौती यह थी कि आखिर इस किताब को उनके किस पहलू पर केंद्रित किया जाए, जिसमें समग्रता के साथ नयापन भी हो।

काफी विचार-विमर्श के बाद इस परिणाम पर पहुंचा गया कि नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, विचारों, नीतियों, उपलब्धियों, शासन-प्रशासन के तरीकों और नागरिकों से उनके जुड़ाव को लेकर समग्रता में एक ऐसी संग्रहणीय पुस्तक तैयार की जाए, जिसमें प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में उनकी सरकार का लेखा-जोखा भी सामने आ सके।

बहुत छानबीन से यह भी पता चला कि संपूर्णता में इस तरह का आकलन हिंदी में संभवतः नहीं हुआ है। इसके बाद यह सोचा गया कि विभिन्न पहलुओं पर किसी एक विशेषज्ञ से लिखवाने के बजाय उन विद्वानों से लिखने का आग्रह किया जाए, जिनकी देश-विदेश में अलग पहचान है और जो अपने-अपने क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त विद्वान हैं।

यह सुखद आश्चर्य की बात रही कि जिन विद्वानों से संपर्क किया गया, लगभग सभी ने पुस्तक की विषयवस्तु को देखते हुए अपने लिए सुझाए गए विषय पर लिखने का आग्रह सहर्ष स्वीकार कर लिया — और बहुत कम समय में ही अपने आलेख उपलब्ध करा दिए।

इस पुस्तक की संकल्पना और प्रारूप को अंतिम रूप दिए जाने तक लगभग हर चरण में प्रख्यात पत्रकार व लेखक तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्म भूषण श्री रामबहादुर राय का नियमित सान्निध्य, बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संपादकीय — ‘अपनी बात’
What makes it different

इस संस्करण की विशेषताएँ

०१

सत्ताईस स्वतंत्र आलेख

किसी एक लेखक की दृष्टि नहीं — कुलपतियों, संपादकों, प्राध्यापकों और वरिष्ठ पत्रकारों के सत्ताईस स्वतंत्र आलेखों का संकलन।

०२

बारह वर्षों का लेखा-जोखा

प्रधानमंत्री के रूप में बीते बारह वर्षों की नीतियों, कार्यक्रमों और शासन-प्रशासन के तरीकों का क्रमबद्ध आकलन।

०३

हिंदी में समग्र आकलन

संपादकों के अनुसार इस विषय पर इस प्रकार का समग्र मूल्यांकन हिंदी में संभवतः पहली बार प्रस्तुत किया गया है।

०४

संग्रहणीय हार्डबाउंड

204 पृष्ठों का सजिल्द संस्करण — व्यक्तिगत संग्रह, पुस्तकालयों और संस्थानों के लिए उपयुक्त।

Contributors

पुस्तक के लेखक

रामबहादुर राय
वरिष्ठ पत्रकार व लेखक · अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
आचार्य राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी
कुलपति, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा
डॉ. सच्चिदानंद जोशी
सदस्य सचिव, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र · कुलपति, भारतीय विरासत संस्थान
प्रो. हिमांशु राय
निदेशक, भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर
डॉ. गोविंद सिंह
वरिष्ठ पत्रकार व लेखक · अध्यक्ष, मीडिया सलाहकार समिति (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)
राजीव सचान
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक · एसोसिएट एडिटर, दैनिक जागरण
उमेश चतुर्वेदी
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक टिप्पणीकार
डॉ. आलोक कुमार मिश्रा
संयुक्त सचिव, भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली · ब्रेन बिहेवियर एनालिस्ट
बालेन्दु शर्मा दाधीच
सीईओ, एल्गो टेक्नोलॉजीज
कुमार रोहित
निदेशक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा अकादमी, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी
एसोसिएट प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
डॉ. नागेश्वर राव
पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
सौरभ श्रीवास्तव
वरिष्ठ पत्रकार · मेट्रो एडिटर, दैनिक जागरण, दिल्ली-एनसीआर
विवेक शुक्ला
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक
कुमार पंकज
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक
मिलन सिन्हा
मोटिवेशनल लेखक एवं लाइफ कोच
जितेंद्र तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार · संपादक, हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी न्यूज एजेंसी
मनीष त्रिपाठी
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक · वरिष्ठ समाचार संपादक, दैनिक जागरण
डॉ. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक · महामंत्री, बंगीय हिंदी परिषद, कोलकाता
प्रो. रामनारायण द्विवेदी
महामंत्री, श्रीकाशी विद्वत परिषद, वाराणसी
प्रो. रवींद्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’
प्रोफेसर, नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल
मैनेजिंग डायरेक्टर, एनआईईटी ग्रुप · चेयरमैन, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज · प्रेसिडेंट, मेरठ कॉलिज मैनेजमेंट कमेटी
अरुण श्रीवास्तव
वरिष्ठ पत्रकार · मोटिवेशनल लेखक एवं करियर काउंसलर
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल
पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद · चेयरपरसन, एनआईईटी ग्रुप
जया तारे
विंग कमांडर (सेवानिवृत्त), भारतीय वायुसेना
डॉ. नीमा अग्रवाल
एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर, एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा
यशा माथुर
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका
विशेष खंड नारी-शक्ति वंदन — नये भारत में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व पर केंद्रित चार आलेखों का अलग खंड
Editors

संपादक मंडल

संपादक
डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल

वरिष्ठ चिकित्सक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी। चेयरमैन, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मेरठ; प्रेसिडेंट, मेरठ कॉलिज मैनेजमेंट कमेटी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा। लगभग छह दशक से चिकित्सा पेशे से जुड़े।

संपादक · संस्थापक न्यासी
अरुण श्रीवास्तव

लगभग 35 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक जागरण से करीब 20 वर्ष जुड़े रहे, फीचर संपादक भी रहे। सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल एवं कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक। एनएलएम वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी।

How to order

अपनी प्रति बुक करें

चरण ०१

विवरण भरें

नाम, पता, पिन कोड और संख्या भरकर ऑर्डर दर्ज करें। आपको तुरंत एक ऑर्डर नंबर मिलेगा।

चरण ०२

UPI से भुगतान करें

अगले पृष्ठ पर QR कोड और UPI लिंक दिखेगा। भुगतान के बाद स्क्रीनशॉट WhatsApp पर भेजें — संदेश पहले से तैयार होगा।

चरण ०३

पुस्तक प्राप्त करें

भुगतान की पुष्टि के बाद दो सप्ताह के भीतर कूरियर/स्पीड पोस्ट से प्रेषण। ट्रैकिंग और रसीद ईमेल पर।

प्रतियाँ
कुल राशि ₹600

मूल्य में भारत के भीतर डिलीवरी शुल्क सम्मिलित है। 25 या अधिक प्रतियों के लिए संस्थागत दर उपलब्ध है।

ऑर्डर बुक करें →
पंजीकरण सं. 270/2021/गोरखपुर भुगतान सत्यापन के बाद ही प्रेषण ईमेल पर रसीद सहायता: +91 78348 30348
Questions

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भुगतान कैसे करना है? क्या ऑनलाइन कार्ड चलेगा?

अभी भुगतान केवल UPI के माध्यम से लिया जा रहा है। ऑर्डर दर्ज करने के बाद आपको QR कोड और UPI लिंक दिखाया जाएगा। मोबाइल पर लिंक दबाते ही राशि और ऑर्डर नंबर स्वतः भर जाएंगे।

भुगतान के बाद क्या करना है?

भुगतान का स्क्रीनशॉट अपने ऑर्डर नंबर सहित WhatsApp (+91 98737 28334) पर भेज दें। संदेश पहले से तैयार मिलेगा — आपको केवल स्क्रीनशॉट जोड़ना है।

₹600 में क्या डिलीवरी शुल्क शामिल है?

जी हाँ। भारत के भीतर कहीं भी डिलीवरी का शुल्क इसी मूल्य में सम्मिलित है। कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।

पुस्तक कितने दिनों में पहुँचेगी?

भुगतान की पुष्टि के बाद 5 कार्यदिवसों के भीतर प्रेषण किया जाता है। स्थान के अनुसार डिलीवरी में सामान्यतः 4 से 8 दिन लगते हैं। ट्रैकिंग नंबर ईमेल और WhatsApp पर भेजा जाता है।

क्या पुस्तकालय या संस्था के लिए अधिक प्रतियाँ मिल सकती हैं?

जी हाँ। 25 या उससे अधिक प्रतियों के लिए संस्थागत दर और अलग प्रेषण व्यवस्था उपलब्ध है। कृपया care@nlmwelfaretrust.com पर लिखें या +91 98737 28334 पर संपर्क करें।

यदि पुस्तक क्षतिग्रस्त पहुँचे तो?

प्राप्ति के 48 घंटों के भीतर पैकेट खोलते समय का चित्र सहित सूचना दें। सत्यापन के बाद प्रति निःशुल्क बदल दी जाएगी।

क्या भुगतान की रसीद मिलेगी?

जी हाँ। भुगतान सत्यापित होने पर रसीद आपके ईमेल पते पर भेज दी जाती है। इसलिए ऑर्डर फॉर्म में सही ईमेल भरें।

NLM Welfare Trust

प्रत्येक प्रति से होने वाली आय ट्रस्ट के शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों में लगाई जाती है

शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत — पंजीकृत लोक न्यास।

हार्ड कॉपी बुक करें

प्रकाशक: एनएलएम वेलफेयर ट्रस्ट · दिल्ली · गाजियाबाद · लखनऊ · गोरखपुर
ISBN 978-81-689579-0-9
care@nlmwelfaretrust.com  ·  +91 98737 28334